भारत विश्व गुरु रह चुकने के साथ-साथ विश्व का सबसे पुराना और सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक व्यवस्था पद्धति वाला राष्ट्र भी है.यह ना तो अपने बाप-दादों पर उस तरह इतराने की बात है,जिस तरह लखनऊ के ताँगे वाले अपने आप को नवाबों की औलाद कहते हैं और ना ही वर्त्तमान भारत की दुर्गति को देखते हुए इतराने वालों पर हँसने की बात है,बल्कि यह तो गंभीरता से सोचने का कृष्णबिन्दु (केन्द्रीयबिंदु)होना चाहिए कि आज हम अग्रणी की जगह अनुगामी क्यों हो गए हैं! इस ब्लॉग में नीति-अनीति के भूत-वर्तमान-भविष्य पर विवेचना करेंगे !
Once being the world's master,India is the world's oldest and largest democratic system creater nation. This is not the thing to prance upon forefathers like the way Lucknow's tongawala's call themselves posterity of Nawabs. nor this is the laughing matter at the prancing one, Looking at India's current selfmade predicament. But it the centerpoint(Krishnbindu) to think seriously that instead of leading, why are we trailing today ! In this blog we will analyse on the morality-immorality's past-present-future!
(1) suppose that India, like other nations of the world, is bound by Yakshiya agreement system exploiting by finance. But this does not mean to be hardly bound by the commercial industry system that purchasing power of the food producing class, terminates. And eventually the commercial industry come to a standstill.
(2)कृपया भारत और भारतीयों की तुलना उन देशों से ही करें जहाँ अर्थ-व्यवस्था का मूलाधार प्राकृतिक उत्पादन हो.वैदिक संस्कृत के शब्द "स्वास्ति-सृष्टम" का शब्दानुवाद है "सनातन-धर्म-चक्र" और इसका लेटिन शब्द है "इकोलोजीकल चैनल". भारत में "सनातन धर्मी अर्थ-व्यवस्था पद्धतियाँ" पुनर्स्थापित होनी चाहिए अर्थात "इकोनोमिक्स मस्ट बी इकोलोजी बेस्ड".
(2) Please compare India and Indians to those countries where foundations of The economy is natural production. Vedic Sanskrit word SWAASTI-SRISHTAM's literal translation is "Sanatan Dharma Chakra". It's Latin word is "Ecological Channel." means "the Eternal Righteous-System Practices" must be restored in India. Ie "Economics Must be Ecology-based".
कृपया सभी ब्लॉग पढ़ें और प्रारंभ से,शुरुआत के संदेशों से क्रमशः पढ़ना शुरू करें तभी आप सम्पादित किये गए सभी विषयों की कड़ियाँ जोड़ पायेंगे। सभी विषय एक साथ होने के कारण एक तरफ कुछ न कुछ रूचिकर मिल ही जायेगा तो दूसरी तरफ आपकी स्मृति और बौद्धिक क्षमता का आँकलन भी हो जायेगा कि आप सच में उस वर्ग में आने और रहने योग्य हैं जो उत्पादक वर्ग पर बोझ होते हैं।
शुक्रवार, 3 अगस्त 2012
14. राम सेतु
13. राम रक्षक ! रामायण [ राम-रावण ] की पृष्ट भूमि !
जब रावण ने लंका में अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया तो दक्षिण भारत पर भी अपने साम्राज्य का विस्तार करने लगा। उस समय के इस पुरे ब्रह्मक्षेत्र,धर्मक्षेत्र में विश्वामित्र की वैदिकपरम्परा और वशिष्ठ की ब्रह्मपरम्परा दोनों समानान्तर स्थापित थी अर्थात एक तरफ एकात्म परम्परा के गुरुकुलों में स्वाध्याय की सुविधा भी थी तो दूसरी तरफ आश्रमों में जैविक प्रजाति संवर्धन का वैदिक कार्य भी चल रहा होता था। लेकिन सैन्य बल न के बार थे। सेना के नाम पर देवराज इंद्र के पास वन संरक्षण और संवर्धन के लिए सैन्यबल था।
जब रावण ने अपने साम्राज्य का विस्तार शुरू किया तो वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। तब एक तरफ तो अगस्त्य ऋषि ने उत्तर भारत को सुरक्षित करने के लिय कच्छ के रन से लेकर उड़ीसा के समुद्र तटीय क्षेत्र तक आदिवासी जातियों का, जिनको बाद में गोँड आदिवासी नाम दिया गया,का एक बेल्ट बना दिया जिसके लिए आता है की अगस्त्य ऋषि ने अपनी बाहें फैलाकर रावण की भोगवादी [उपभोक्ता] सभ्यता को उत्तर भारत में आने से रोका।
दूसरी तरफ इंद्र ने अपने सैनिक अभियान चला रखे थे उसमें अन्य साम्राज्यों की सेना के साथ-साथ दशरथ की सेना भी थी । लम्बे समय तक चला युद्ध अनिर्णित रहा तब एक सामरिक समझौता हुआ ।
एक तो राजा होते हुए भी अपनी कर्तव्य पालना में विफल रहे।
दूसरी उनके कोई संतान नहीं थी और वे एक पत्नी परम्परा को निभाते आने वाले वंश से थे।
तीसरी रावण की उपभोक्ता संस्कृति और शाही ठाठ को देख कर प्रजा के मानस में यह सुगबुगाहट (प्रश्न वाचक हलचल) पैदा हुई कि राजा तो रावण जैसा ऐश्वर्यशाली होना चाहिये यह दशरथ जो हमारी ही तरह रहता है, यह कैसा राजा ?
गुरुवार, 2 अगस्त 2012
11. भारत वर्ष-राष्ट्र ! परशुराम अवतार !
कश्यप शब्द अवतार के रूप में कछुआ हो जाता है तो व्यक्ति के रूप के रूप में ऋषि [researcher] और प्रजापति हो जाता है। लेकिन भारत की जाति व्यवस्था में कश्यप कहार के लिए और प्रजापत कुम्हार के लिए भी काम में लिये जाते हैं। इसका अर्थ यह भी होता है कि शायद मानव ने सबसे पहले पहिये का आविष्कार नहीं करके कावड और डोली का आविष्कार किया होगा।
इसके अलावा एक और तथ्य है जिस पर विरोधाभाष है। एक तरफ तो नृसिंह अवतार और वामन अवतार के समय नगर निर्माण की योजना का जिक्र आता है जिसका अर्थ है कुम्हार [भवन निर्माता] के उपकरण विकसित हो गए थे लेकिन दूसरी तरफ धातु के शस्त्र का,फरसे का जो कि कुल्हाड़ी से मिलता जुलता होता है का,प्रथम आविष्कार परशुराम ने किया था।परशुराम ने ही कृष्ण को धातु से बना चक्र दिया था। इस का अर्थ यह हुआ कि या तो इस दरमियान निर्माण की विद्याएँ नष्ट हो गयी थी तो इसका अर्थ है सभ्यताएँ भी नष्ट हुयी हैं या यह भी हो सकता है कि कश्यप परम्परा के भवन निर्माण में लोहे के उपकरणों की उपस्थिति नहीं थी जब की परशुराम के भारत में लकड़ी के भवन बनाने के लिए फरशा इजाद हुआ।
पारशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का नाश किया इसका अर्थ है कि छठ्ठे अवतार भगवान् परशुराम का संघर्ष देत्यों,दानवों से नहीं होकर भारतियों से ही हुआ है।अब यदि इन सभी आचरण को वैदिक द्रष्टि से देखें तो यह शरीर की त्रिगुणात्मक प्रकृति का परिणाम होता है अतः क्षत्रिय को राक्षस बनते लम्बा समय नहीं लगता,अतः यह अनुमान लगाया जा सकता है की भारत के क्षत्रिय रज के विकार से बार बार राक्षस हुए हैं।
भारत का नाम भारत इस लिए पड़ा की वैश्वीकरण हुआ अतः विज्ञान शब्द कोष से एक नाम निकाला गया 'भारत"।जिसका अर्थ होता है भारती नामक अग्नि, जो वनस्पति में प्रकाश संश्लेषण क्रिया Photosynthesis process से अपना भोजन बनाती है,उसकी अधिकतम उपस्थिति के समय, ग्रीष्म काल में जब वर्षाऋतु आती है और वर्षा के जल से वनस्पति साम्राज्य का विस्तार होता है तो सनातन धर्म चक्र की गति तेज होती है और तब प्रकृति जनित पारिस्थितिकी अर्थशास्त्र Nature Generated Ecological Economics से धनधान्य पैदा होता है,वह स्थान भारत कहा गया है।
जब वैदिक विकास में दैत्यों के दैत्याकर भवनों वाले दैत्याकार नगरों में दैत्याकार वाहनों के विकास का विरोध करने वाले और प्राकृतिक जीवन शैली के प्रति दृढ़ता दिखाने और छोटे छोटे गांवों के स्थान पर शहरीकरण और गृह उद्योग के स्थान पर देत्याकार मशीनीकरण को, विकास की परिभाषा नहीं मानने के कारण, ग्रीक शब्द कोष में,जो कि देत्यों-दानवों की सभ्यता का केंद्र था, की भाषा में, भारतियों को INDOCILE कहा गया जिसका अर्थ होता है जिद्दी और आज्ञा न मानने वाला।
चूँकि भारत में एकात्म परम्परा को मनुष्य की सर्वोच्च मानसिक स्थिति मानी जाती रही है और अकेला निर्जन स्थान पर,एकाकी एकांत में रहने वाले के लिए INDIVIDUAL शब्द का उपयोग होता है अतः भारतीयों को INDIAN कहा गया।
अब यहाँ पर आप धेर्य से सोचें कि आज भारत में भी दो दृष्टिकोण हैं।एक वर्ग प्राकृतिक जीवन शैली चाहेगा और आत्मकल्याण को, Self-welfare को प्रथम प्राथमिकता देगा, तो एक वर्ग इस औद्योगिक नगरों के विकास को ही विकास मानता है।
अतः जिस तरह आर्यावर्त और ब्रह्मलोक दोनों को मिलाकर, कश्यप सागर से इण्डोनेशिया तक के क्षेत्र को,भारत नाम दिया गया और उसे उस समय दो वर्गों में वर्गीकृत किया एक परशुराम द्वारा संरक्षित रहने वाला, ब्रह्मलोक,धर्मक्षेत्र कहा जाने वाला भारतवर्ष दूसरा आर्यों के संरक्षण में रहने वाला भारत राष्ट्र बनाया उसी तरह हमें भी इस वर्गीकरण परमपरा को पुनः लागू कर देना चाहिए।
परशुराम की उपस्थिति राम के पूर्वजों से लेकर कृष्ण के समय तक रही है और आज भी आदिवासियों के रूप में है। राक्षसों से आलग होकर आर्यों ने जब क्षत्रिय धर्म को धारण किया तब से लेकर 21 बार ऐसा हुआ है कि क्षत्रियों ने अपनी सीमा का उलंघन किया है और उसका अन्तिम चरण भी ब्रह्मपुत्री क्षेत्र में ही समाप्त हुआ है। जहाँ से हिमालय की पहाड़ियाँ शुरू होती है उस अंतिम किनारे पर परशराम कुंण्ड है जहाँ उन्होंने अपना फरशा रखा था।
इसका तात्पर्य यह है कि आज हमें कम से कम पूर्वोत्तर राज्यों में तो क्षत्रियों के नाश का आन्दोलन चलाना ही चाहिए।
जब वामन अवतार हुए थे तब तक भारत का जिक्र नहीं है क्यों कि तब तक भारतवर्ष और आर्यावर्त अलग अलग थे।भारत वर्ष को भारत राष्ट्र और देश में विभाजित या वर्गीकृत नहीं किया गया होगा इसका विभाजन परशुराम की देन है ताकि भारत वर्ष सुरक्षित रहे। इसी सुरक्षा के लिए परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों यानी भूस्वामियों के द्वारा वनों पर किये गये अतिक्रमण को हटाया था।
इस तरह परशुराम को दशावतार की विशिष्ट सूचि में छठा अवतार माना गया।
अतः जो लोग वर्तमान के अधर्म के उत्थान से परेशान होकर किसी अवतार की अपेक्षा Expectation करते हैं उन्हें धर्म के प्रति ग्लानी भाव और अधर्म के उत्थान की परिभाषा को अवश्य समाझ लेना चाहिए क्योंकि प्रजातंत्र है अतः आज के अवतार में सभी की सामूहिक भूमिका रहेगी।
अन्तिम कल्कि अवतार तो मोहम्मद के रूप में हो चुके अतः चौदह सो हिजरी के बाद का भविष्य बताने के स्थान पर चुप हो गए क्योंकि भविष्य दृष्टा को पता था कि तब तक इस्लाम भारत में मान्यता प्राप्त कर लेगा और प्रजातंत्र आ जाएगा अतः आज पत्रकारिता से जुड़े वर्ग का दायित्व है कि वह धर्म और अधर्म की परिभाषा को रेखांकित करें और मतदाता तक तथ्य को पहुंचाए।
आदर्श आचरण
तीन भरत हैं जिनको तीन आदर्श आचरण कहा गया है जिनके नाम पर भारत का नाम भारत पड़ा ।
भारत वर्ष
भागवत महापुराण में ये जड़ भारत नाम से जाने जाते हैं। एक स्थान पर जड़ भारत और एक राजा, जिनका नाम स्मृति में नहीं है,के बीच एक रोचक वार्ता है जिसमे वे अपने तर्कों द्वारा राष्ट्र का सम्राट बनने को आत्मकल्याण के सामने तुच्छ प्रमाणित किया है।
9. नृसिंह अवतार !
दैत्य भौतिक विकास चाहते थे जबकि आदित्य प्राकृतिक जीवन शैली चाहते थे।
दैत्य साम्राज्यवादी थे जबकि देव प्रजातंत्र अनुशासित शासन व्यवस्था के पक्षधर थे।
दैत्य देत्याकार भवनों और नगरों के पक्षधर थे जबकि देव छोटा किन्तु सुन्दर Small is beautiful को मान्यता देते थे।
दैत्यों की बहन होलिका वनों में आग लगा कर वहाँ देत्याकार भवन बनाने के लिए भूमि तैयार कर रही थी लेकिन उसका भतीजा प्रहलाद बारहवें आदित्य विष्णु का भक्त था और इस कार्य में व्यवधान डाल रहा था तब होलिका ने उसे भी जलाकर मारने की साजिस रची। लेकिन होलिका खुद जल कर समाप्त हो गई और हरे वृक्षों सहित प्रहलाद सहीसलामत बच गया।
इसके बाद भी जब देत्य वैष्णव धर्म को, वैश्विक अर्थशास्त्र को, वर्तमान समय की तरह ही, नहीं समझ पाये और विकास की अपनी परिभाषा पर अड़े रहे और अपने ही पुत्र को प्रताड़ित करते रहे, जैसें कि वर्तमान में किसान भी अपने पुत्र को I.T.में जाने को उकसाते हैं और न जाने पर प्रताड़ित करते हैं, तब विष्णु,जो कि अणुओं की गुणधर्मिता को नियंत्रित करने का विज्ञान जनता था, ने नृसिंह रूप धारण किया और एक स्वप्न की तरह कुछ ही समय में उस विकास को धराशाही कर दिया।इस लिए नृसिंह अवतार को स्वप्न का देवता माना जाता है।
इस घटना के दोनों पक्षों का समन्वय करके ब्राह्मण धर्म में होलीत्योंहार,Holy festival पर पवित्र करने वाली अग्नि की भी पूजा की जाती हैं तो हरे वृक्ष [प्रहलाद ] को भी सुरक्षित बचाते हैं।
बारह आदित्यों के बारे में अलग सन्देश में आपने पढ़ ही लिया है,अन्य सात पत्नियों को जलचरों, स्थलचरों इत्यादि सात प्रजातियों में विभाजित जीवजगत की माताओं ( धाय माओं) के नाम से प्रजाति संवर्धन के लिये नियुक्त किया।
10. दानव-मानव बनाम वामन अवतार !
राजा बली के पुरोहित शुक्राचार्य थे और देवों के पुरोहित वृहस्पति थे।जब भूमि पूजन हो गया तो पुरोहित ने अपना पौरोहित्य माँगा तो दानवीर राजा ने उसकी इच्छानुसार पौरोहित्य देने का वचन दे दिया। जब वामन पुरोहित ने उसी भूमि को दान में मांग लिया जिस पर नगर निर्माण की योजना बनी थी तो वचन में बंधे बलि ने जब, भूमिदान के निमित संकल्प लेने के लिए, हथेली पर जल लेना चाहा, तो उस दान का बार बार विरोध करने वाले शुक्राचार्य ने मक्खी बन कर जलपात्र की टोंटी में अवरोध पैदा किया तो वामन पण्डित ने बलि को सलाह दी कि तिनके से टोंटी को साफ़ करे। इस में शुक्राचार्य की एक आँख चली गई और वे काणें हो गए, तब से काणे व्यक्ति को शुक्राचार्य कहा जाता है।
इस घटना में वामन अवतार ने तीन कदम,पांवडे भूमि मांगी थी, फिर दो कदमों में ही पूरी भूमि नाप ली और तीसरे कदम को रखने का स्थान चाहा तो बलि ने तीसरा कदम अपनी पीठ पर रखने के लिए कहा और तब पीठ पर लात मार कर बलि को पाताल लोक भेज दिया।
पौराणिक कथाओं के दो आयाम हैं। जब आप पुराणों की कथाएँ पढेँ तो आप को ऐसा लगेगा कि जैसे बच्चों के लिए काल्पनिक कथाएँ हैं। इनका इतना अधिक विस्तार है कि आप उन कथाओं में सारगर्भित तथ्य को ढूंढना चाहें तो आपका धैर्य जबाब दे सकता है, इसी धैर्य की परीक्षा लेने और जनसाधारण को फंतासी Fantasy से में आकर्षित किये रखने के लिए प्रतीकात्मक भाषा का उपयोग किया गया है। इस तरह यह या तो इनको वे ही लोग पढ़ पाते हैं जो यथार्थ के स्थान पर विभ्रम पसंद करते हैं या फिर सत्य को जानने के लिए धेर्य की परीक्षा में सफल हो जाते हैं और धेर्य पूर्वक प्रतीकात्मक भाषा को समझने का प्रयास करते हैं।
यहाँ पाताल लोक का अर्थ गोल भूमि के दूसरी तरफ से है और जहां की धरती उपजाऊ नहीं होती उसे भूमि नहीं कहा जाता है। भू का एक शब्द रूपांतरण बहु होता है जिसे भू भी बोला जाता है।बहु का अर्थ होता है जो सन्तति को जणेगी,पैदा करेगी,जायते से जायेगी बना जिसका अर्थ है जन्म देना।
दान में भूमि देने कर पाताल लोक में जाने का अर्थ है उपजाऊ भूमि को दान में देकर अनुपजाऊ बर्फीली, दलदली,पथरीली सतह वाली यूरोप की धरती पर चले जाना।
जब यूरोपियन जातियाँ भारत में आयीं थी उस समय उनके द्वीपों के नाम बलि के परिजनों और पुरानो में उस समय के अन्य वर्णित लोगों के नामों से मिलते जुलते थे,तब फिर उनके नाम बदल् दिए गए थे।
इस घटना में यक्ष जो कि वचन में बाँध कर आर्थिक,शारीरिक श्रम और देहिक शोषण करते हैं उनको उन्हीं के हथियार से चौट की गयी थी।लेकिन चूँकि अवतार रूप में जो पैदा होता है वह अनैतिक कार्य नहीं कर सकता।उपजाऊ भूमि को सुरक्षित करके समुद्री और बर्फीली भूमि पर चले जाने को मजबूर करने के पीछें जो मकसद था वह था कि नगर निर्माण और औद्योगिक विकास करना हो तो अनुपजाऊ भूमि पर करो।
आज मैं जो परियोजना दे रहा हूँ हूँ उसका मकसद भी यही है।
दान की एवज में बौने पण्डित वामन अवतार ने दैत्यराज बली को कुछ माँगने के लिए कहा लेकिन स्वाभिमानी राजा ने प्रस्ताव नकार दिया तब वामन अवतार ने देवो द्वारा उत्पादित पुण्य [धन-धान्य] दैत्यों को देने का वचन दिया।
इस तरह दान देकर दान लेने वाले को दीन हीन बना कर उसका पुण्य ख़रीदने के कारण बली का नाम दानव पड़ा और देवों को मान-सम्मान, मान्यताओं और मानसिक शक्तियों से पुण्य अर्जित करना सिखाया तब उनका नाम मानव पड़ा। तब से वैदिक सभ्यता संस्कृति दो भागों या दो तरह की जीवन शैली में दो अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित हुई। दैत्यराज से दानवराज बने बली को केस्पियन सागर के एक तरफ की यूरोप की भूमि आवंटित हुई और देवों को दूसरी तरफ की एशिया की भूमि। जो बाद में आर्यावर्त कहलाया। उस समय का भारत वर्ष मनुष्य,मनीषी,मुनि-ऋषि यानी नर-नारी अधकार वाली ब्राह्मण जाति का माना जाता था और वनोत्पादन के अर्थशास्त्र वाला तथा प्रतेक कार्य में दक्ष होने वाली जातियों का माना जाता था।आत्म-अनुशासित रहने वाले संस्कारित लोगों का माना जाता था।
लेकिन आज भारत भी दानव सभ्यता की गिरफ़्त में आगया है।धनधान्य पैदा करने वाले लोगों को उनके उत्पादन की उचित कीमत न देकर पहले तो उन्हें दीनहीन बनाया जाता है तत्पश्चात उन्हें एडहोक,अनुदान, Grant,सहायता, help,मदद, उपकार नाम पर ऋण दिया जाता है उसी को दान कह कर दानव प्रवृति का परिचय देते हैं।
बुधवार, 1 अगस्त 2012
8. दक्ष कन्याओं की रक्षा करें !
1. परमाणु-विखण्डन की प्रोद्योगिकी पर अंकुश लगायें और पृथ्वी पर डेज़र्ट का विस्तार न करें । दूसरे ग्रहों पर जीवजगत खोजने के स्थान पर पृथ्वीग्रह के जीवजगत की चिन्ता करें । पृथ्वी ग्रह के अलावा किसी दूसरे तीसरे ग्रह पर जीव की सम्भावना को तलाशने के स्थान पर पृथ्वीग्रह के जीव जगत का विस्तार करें ।
2. ब्रह्मपुत्री घाटी क्षेत्र में मातृसत्तात्मक समाज व्यवस्था जो विलुप्त होने के कगार पर है, उसे बचाने के उपाय करें । उस क्षेत्र में स्थापित हो चुकी औद्योगिक ईकाईयों को दूसरे स्थानों पर स्थानान्तरित करें और रेन-फोरेस्ट ईकोलोजी को पनपने दें । वनों की कटाई पूरी तरह बन्द की जाये । वार्षिक वर्षा के आंकड़े बताते हैं, यह क्षेत्र सबसे अधिक यानी चिन्ता की सीमा तक प्रभावित हुआ है ।
अतः यह चिंता या आशंका तो छोड़ दो कि 21-12-2012 को दुनिया नष्ट हो जाएगी बल्कि यह चिंता करो कि यही हाल रहा तो विश्वयुद्ध निश्चित है और आपको अगला जीवन या तो पशुयोनी में स्वीकार करना पडेगा या फिर लम्बे समय तक गर्भ का इन्तज़ार करना पडेगा,फिर भी आदिवासी के रूप में जन्म लेना पडेगा।
वर्त्तमान की विकसित सभ्यता को बनाये रखना चाहते हैं तो भारत से शुरू करें और इसके लिए प्रथम चरण में भारतोय राजनीति को दल-दल मुक्त करें।
दक्ष कन्याएँ
लेकिन आज आज हमने पुरुष सत्ता को इस तरह स्विकार कर लिया है कि नारी को,जो कि शक्ति है फिर भी उसको शोषित मानकर नारी कल्याण की बात कर रहे हैं लेकिन जहाँ की नारीयाँ मानव प्रजातियों सहित निसर्ग के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए कृत युग में सती धर्म,भगवती धर्म,भागवत धर्म को निभाते हुए, पृथ्वी के पृथा धर्म को निभाते हुए पार्थ की विलुप्त होती नस्ल को पुनः विस्तार देती हैं,सनातन-धर्मचक्र को पुनः गति देतीं हैं वहाँ की नारी सत्ता को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। अतः मैं पूर्वोत्तर क्षेत्र की सभी जातियों की महिलाओं से अपेक्षा करता हूँ कि वे इस आन्दोलन के एक भाग का केंद्र बनें और निर्दलीय रूप में अपने क्षेत्र के राजनैतिक जन प्रतिनिधि के रूप में सिर्फ महिलायें ही खड़ीं हों और पूर्वोत्तर की राजनैतिक सत्ता को अपने हाथ में लें। इसे अपनना धर्म [उत्तरदायित्व और अधिकार] समझ कर आन्दोलन के एक भाग को, एक वर्ग को यानी नारी सत्ता को और वर्षावनो के अर्थशास्त्र को कम से कम पूर्वोत्तर राज्यों में, मानव संस्कृति की धरोहर को अक्षुण बनाये रखने के लिए मातृ धर्म को धारण करें।
7. " इष्ट है मेरा तूं इसलिए दृढ़ता से यह तेरे हित में कहूँगा "!
गीता जो कि भगवान द्वारा इंसान को कहा गया आख्यान है में भगवान [प्रकृति] इंसान [अपने ही द्वारा बनाए यंत्र ] को कह रहा है कि " इष्टः असि मे दृढम् इति ततः वक्षामि ते हितम् "
अर्थात जिस तरह मैं तुम्हारा इष्ट हूँ उसी तरह " इष्ट है मेरा तूं इसलिए दृढ़ता यह तेरे हित में कहूँगा "
अर्थात प्रकृति,कुदरत,The nature ने इंसान को बनाया अतः वह इंसान कि इष्ट है क्योंकि कुदरत ही इंसान को इच्छित एवं हितकारी फल,परिणाम देती है। इसी तरह कुदरत [भगवान] कह रहा है कि तूं इंसान भी मुझे उतना ही इष्ट फल,इच्छित एवं हितकारी परिणाम देने वाला होता है अतः तुन मेरा इष्ट है। इस तरह इन्सान और भगवान का सम्बन्ध उभय पक्षी है अतः दोनों एक दुसरे के परस्पर इष्ट हैं।
अब यदि इस तथ्यों को जान कर भी हम यही सोचते रहे की हम साधारण हैं क्या कर सकते हैं तथा कुछ मुट्ठी भर लोगों की काम एवं अर्थ जनित कामनाओं की पूर्ति के लिए विकसित किये गये परमाणु बमों का और न्युक्लियर रियेक्टरों का विकास इसी तरह समर्थन और विस्तार करते रहे तो इस आचरण के लिए कहा जायेगा ''हम असुरों के समर्थक और पोषक हो गये हैं, देवताओं के इष्ट नहीं रहे।"
इस तथ्य पर केन्द्रित भूतकाल-वर्त्तमानकाल-भविष्यकाल के चक्र को समझें तो जो भूतकाल है वह काल पुनः भविष्य में वर्त्तमान काल बन कर आयेगा। ठीक उसी तरह जिस तरह बीता हुआ कल, आज और आने वाला कल हमारे लिए एक जैसी परिस्थियाँ लाता है। प्रातः का मौसम, दोपहर का मौसम और संध्याकाल तीनों पुनः पुनः आते हैं बीच में रात्रिकाल आता है। अन्ततः हम विकास की इस प्रक्रिया में वृद्धावस्था को प्राप्त करके इस कलेवर (कवर) को त्याग कर नये कलेवर में आते हैं। यह जीव का अपना निजी जीवन चक्र है। जिसमें अनेक जीवन काल होते हैं ।